Menu
#News

उत्तराखंड हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: दोगांव के पास खाई में समाई कार चालक की मौत:

पुलिस जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम लामाचौड़ निवासी भूपाल सिंह बिष्ट वाहन संख्या यूके-04- एए- 2627 में हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य साथी डॉ. हिमांशु कांडपाल भी मौजूद थे। दोगांव क्षेत्र में पहुंचने पर सड़क पर हल्का कोहरा लगा हुआ था। इसी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 जन, 2023
उत्तराखंड हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: दोगांव के पास खाई में समाई कार चालक की मौत:

पुलिस जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम लामाचौड़ निवासी भूपाल सिंह बिष्ट वाहन संख्या यूके-04- एए- 2627 में हल्द्वानी की ओर जा रहे थे।

इस दौरान उनके साथ एक अन्य साथी डॉ. हिमांशु कांडपाल भी मौजूद थे।

दोगांव क्षेत्र में पहुंचने पर सड़क पर हल्का कोहरा लगा हुआ था।

इसी दौरान अचानक संकरे मोड़ पर चालक को सड़क का अंदाजा नहीं आया और सड़क किनारे डिवाइडर न होने के कारण कार खाई में गिर गई।

इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान राहगीरों ने खाई से आवाज सुनी तो पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई में उतर कर रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

जहां से उन्हें 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने भूपाल को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article