Menu
#Mumbai

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा

टिहरी साकनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने दी जिसके बाद रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ उपनिरीक्षक नीरज चौहान अपनी एसडीआरएफ टीम के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 अप्र, 2024
उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा

टिहरी

साकनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने दी जिसके बाद रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ उपनिरीक्षक नीरज चौहान अपनी एसडीआरएफ टीम के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रस्सी की सहायता से उतरकर पिकवाहन से व्यक्ति के शव को किसी तरह निकाला और पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद कर अपनी जान बचा ली लेकिन दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची तब तक पिकअप में सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। गहरी खाई में जाकर टीम ने स्ट्रेचर से शव को बाहर निकाला। मृतक का नाम अभिषेक रावत (22 वर्ष ) बताया जा रहा है जो जामनी खाल टिहरी गढ़वाल का निवासी था।

Tagged:
Share This Article