Menu
#पंजाब

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बेटी की हल्दी रस्म के दौरान नाचते-नाचते पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गई: अल्मोड़ा

इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। देर रात तक नाच-गाना हुआ। इस दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 दिस्, 2022
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बेटी की हल्दी रस्म के दौरान नाचते-नाचते पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदल गई: अल्मोड़ा

इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। देर रात तक नाच-गाना हुआ। इस दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया।

देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया।

जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है।

इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उधर, विवाह की पूरी तैयारी कर चुके परिजन व मामा, दुल्हन को लेकर हल्द्वानी चले गए।

रविवार को शादी होनी थी, इस दौरान हल्द्वानी में ही दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।

 

Tagged:
Share This Article