Menu
#कानपुर

उत्तराखंड पिथौरागढ धारचूला में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में एक की मौत:

यहां गुरुवार को भी धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां घटखोला के पास एक कार खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार की मौत हो गई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 31 मा, 2023
उत्तराखंड पिथौरागढ धारचूला में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में एक की मौत:

यहां गुरुवार को भी धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि यहां घटखोला के पास एक कार खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार की मौत हो गई।

वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के घटखोला के पास गुरुवार को कार संख्या UK 03 C 1836 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।

जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त चंपावत लोहाघाट निवासी हरीश सिंह पुत्र अमर अमर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Tagged:
Share This Article