Menu
#Mumbai

मसूरी के पास दर्दनाक हादसा: 300 मीटर खाई मे गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

देहरादून, 29 मई 2025।मसूरी क्षेत्र में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोलूखेत से लगभग 2 किलोमीटर आगे गलोगी नामक स्थान पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 मई, 2025
मसूरी के पास दर्दनाक हादसा: 300 मीटर खाई मे गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

देहरादून, 29 मई 2025।
मसूरी क्षेत्र में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोलूखेत से लगभग 2 किलोमीटर आगे गलोगी नामक स्थान पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह सूचना प्रातः करीब 2:00 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/थाना मसूरी के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा को त्वरित कार्रवाई हेतु सूचित किया गया। पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम 2:11 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचते ही SDRF टीम ने अंधकार और विषम परिस्थितियों में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जबकि दो की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

घायल व्यक्ति की पहचान इस प्रकार है:

  • मेजर अंशुमन त्रिखा

मृतकों की पहचान:

  1. सौरभ त्रिखा, पुत्र सुभाष

  2. कार्तिक त्रिखा, पुत्र स्वर्गीय कैलाश त्रिखा

बताया गया है कि तीनों व्यक्ति देहरादून के सेवक आश्रम रोड के निवासी थे। SDRF टीम द्वारा दोनों शवों को सुरक्षित तरीके से खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और घायल को आवश्यक उपचार के लिए भेजा गया।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं। यह हादसा पहाड़ी मार्गों पर वाहन संचालन में सतर्कता बरतने की सख्त ज़रूरत की ओर इशारा करता है।

Tagged:
Share This Article