Menu
#Mumbai

कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: KTM और स्प्लेंडर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो की मौके पर मौत, चार घायल

हल्द्वानी : कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा वन निगम कार्यालय के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार KTM और स्प्लेंडर बाइकों की आमने-सामने की टक्कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2025
कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: KTM और स्प्लेंडर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो की मौके पर मौत, चार घायल

हल्द्वानी : कालाढूंगी-हल्द्वानी हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा वन निगम कार्यालय के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार KTM और स्प्लेंडर बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चंद सेकंड में आग का गोला बन गए।

इस भयावह मंजर को देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से KTM बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दंपति और वहां से मोपेड से गुजर रहे दो अन्य व्यक्ति—जगदीश सैनी पुत्र राम सिंह सैनी तथा राजन सिंह बोरा पुत्र गुलाब सिंह, दोनों निवासी गुलजारपुर थाना कालाढूंगी—भी गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कालाढूंगी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सभी घायलों को 112 सेवा की मदद से पहले सरकारी अस्पताल कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।KTM सवार मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित कुमार पांडे, थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

 

Tagged:
Share This Article