Menu
#ऑस्ट्रेलिया

दर्दनाक हादसा,,गहरी खाई में गिरी गाड़ी आठ की मौत दो घायल...

नैनीताल : आपदा कण्ट्रोल रूम, नैनीताल ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अप्र, 2024
दर्दनाक हादसा,,गहरी खाई में गिरी गाड़ी आठ की मौत दो घायल...

नैनीताल : आपदा कण्ट्रोल रूम, नैनीताल ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा टीम और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एस डी आर एफ टीम ने घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया और दो घायलों में छोटू चौधरी उर्फ जनल,शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं मृतको में विशराम चौधरी, 50 वर्ष,अंतराम चौधरी, 40 वर्ष, गोपाल बसनियत, 60 वर्ष, उदयराम चौधरी, 55 वर्ष, विनोद चौधरी, 30 वर्ष,तिलक चौधरी, 45 वर्ष, धीरज चौधरी, 45 वर्ष,चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।

चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

 

 

 

Share This Article