Menu
#अंतराष्ट्रीय

बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल:

देहरादून से कर्णप्रयाग की ओर आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो कर चटवापीपल पुल से नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान घटना में वाहन में सवार दो लोगो में से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। सड़क हादसे की सूचना …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अप्र, 2023
बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक  की मौत एक घायल:

देहरादून से कर्णप्रयाग की ओर आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो कर चटवापीपल पुल से नीचे खाई में जा गिरी।

इस दौरान घटना में वाहन में सवार दो लोगो में से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल को रेस्क्यू किय।

घायल व्यक्ति को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मृतक व्यक्ति पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ ने मौके पर पहुचकर शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा।

मंगलवार को देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है।

जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

जानकारी के मुताबिक उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी।

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था।

SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

Tagged:
Share This Article