Menu
#Mumbai

एमपैक्स समितियों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी,

देहरादून, 10 मार्च 2026: दीपनगर स्थित यूसीएफ सदन सभागार में गढ़वाल मंडल की नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (MPACS) के अध्यक्षों और सचिवों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जारी है। 09 से 11 मार्च 2026 तक चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 मा, 2026
एमपैक्स समितियों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी,

देहरादून, 10 मार्च 2026: दीपनगर स्थित यूसीएफ सदन सभागार में गढ़वाल मंडल की नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (MPACS) के अध्यक्षों और सचिवों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जारी है। 09 से 11 मार्च 2026 तक चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को सहकारी समितियों के प्रभावी संचालन, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (UKPCU) द्वारा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित एमपैक्स समितियों को अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से अध्यक्षों और सचिवों को समितियों के बेहतर प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस पहल से समितियां बहुउद्देशीय गतिविधियों के संचालन में अधिक सक्षम बनेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और स्थानीय समुदाय को खाद, बीज, ऋण, भंडारण और अन्य सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही डिजिटल प्रणाली और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों के उपयोग से समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत एमपैक्स द्वारा निर्मित और निर्माणाधीन गोदामों के निर्माण कार्य को गति देने के लिए एमपैक्स और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (UCF) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। गोदाम निर्माण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आवास संघ की ओर से एक मॉडल डीपीआर (DPR) भी प्रस्तुत की गई, जिससे समितियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त होगा और भंडारण क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ 09 मार्च को यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि सहकारिता विभाग की अपर निबंधक इरा उप्रेती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के संयुक्त निबंधक और यूकेपीसीयू के प्रबंध निदेशक एम.पी. त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को विशेष मार्गदर्शन दिया।

Tagged:
Share This Article