Menu
#Mumbai

गुलदार तार-बाड़ में फंसा

पौड़ी। जनपद के कोट ब्लाक के तोणख्या गांव में एक गुलदार तार बाड़ में फंस गया। गुलदार को देखने के लिए मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेसक्यू कर तार बाड़ से बाहर निकाला। प्राप्त …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मा, 2022
गुलदार तार-बाड़ में फंसा

पौड़ी।

जनपद के कोट ब्लाक के तोणख्या गांव में एक गुलदार  तार बाड़ में फंस गया। गुलदार को देखने के लिए मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेसक्यू कर तार बाड़ से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोट ब्लाक के तोणख्या गांव में एक गुलदार तार बाड़ में फंस गया। इस खबर से लोगों में हड़कंप मच पड़ा। गुलदार को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो पड़ी।
नागदेव रेंजर अनिल भट्ट ने समचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि गुलदार झाड़ियों के पास तार बाड़ में फंसा हुआ था। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को रेसक्यू किया। जिसके बाद गुलदार को नागदेव रेंज लाया गया। वह तार में फंस कर घायल हो गया हैं उसको उपचार दिया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article