Menu
#हल्द्वानी

दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर गर्भवती महिला की मौत

बागेश्वर: बागेश्वर में घास काटने जंगल गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। इसी वर्ष अप्रैल माह में उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना की सभी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अक्ट, 2021

बागेश्वर: बागेश्वर में घास काटने जंगल गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। इसी वर्ष अप्रैल माह में उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है।

कपकोट पुलिस क्षेत्र के चुचेर गांव निवासी 22 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते मंगलवार को लगभग चार बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गई थी। वह देर रात तक घर नहीं लौटी। स्वजनों को चिंता सताने लगी। वह रातभर उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह लगभग सात बजे उसका शव 60 मीटर नीचे गहरी खाई में स्वजनों ने देखा। जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्टया महिला का पैर घास काटते समय फिसल गया और वह खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि वह गर्भवती है। उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है। शव बरामद कर लिया गया है। महिला के मायके को भी सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी गई है।

Tagged:
Share This Article