Menu
#Mumbai

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण

देहरादून ‘मेरी माटी-मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत आज गुरुवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों के द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा अवगत कराया गया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 अग, 2023
मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण

देहरादून 

‘मेरी माटी-मेरा देश‘ अभियान के अन्तर्गत आज गुरुवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कार्मिकों के द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि यह अभियान हमारे देश के वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है तथा दिनांक 09 अगस्त 2023 से इसकी शुरूआत हो चुकी है एवं 15 अगस्त 2023 तक यह अभियान चलेगा। अभियान के तहत भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाये रखने, नागरिक के रूप मंे अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुये पंच प्राण की प्रतिज्ञा ली जानी है।

इस दौरान महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी/कार्मिकों को पंच प्रतिज्ञा भी दिलायी गयी।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा समस्त अधिकारी/कार्मिकों के साथ उत्साहपूर्ण तरीके से बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बन्दना गर्ब्याल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा  रामकृष्ण उनियाल, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा डॉ0 मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक पी0एम0 पोषण  पदमेन्द्र बिष्ट, उप निदेशक, समग्र शिक्षा आकाश सारस्वत, प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून सुनीता भट्ट, स्टॉफ आफिसर, समग्र शिक्षा बी0पी0 मैन्दोली आदि उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article