Menu
#Mumbai

बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि देहरादून। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री रह चुके हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की आज जन्मतिथि है। उनकी जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के घंटाघर स्थित स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 अप्र, 2022
बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री रह चुके हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की आज जन्मतिथि है। उनकी जयंती पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के घंटाघर स्थित स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा जी हिमालय पुत्र थे और हिमालय जैसे उनके इरादे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हेमवती नंदन बहुगुणा के बेटे विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Tagged:
Share This Article