Menu
#Mumbai

केदारनाथ आपदा की नौंवी बरसी में मृतकों श्रद्धांजली

सोनप्रयाग केदारनाथ आपदा की नौंवी बरसी में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों की आत्मा की शाँति के लिए दो मिनट का मौन रख कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की । सोनप्रयाग के नजदीक सीतापुर में जुटे युवाओं ने सरकार और प्रशासन से भी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 जून, 2022
केदारनाथ आपदा की नौंवी बरसी में मृतकों श्रद्धांजली

सोनप्रयाग
केदारनाथ आपदा की नौंवी बरसी में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों की आत्मा की शाँति के लिए दो मिनट का मौन रख कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की । सोनप्रयाग के नजदीक सीतापुर में जुटे युवाओं ने सरकार और प्रशासन से भी गुहार लगाई की भविष्य में ऐसी आपदा दोबारा न आये इसके लिए तकनीकी तौर से मजबूत और अधिकारियों को भी मुस्तैद रहने की आवश्यकता है । यूकेडी के युवा नेता लूशुन टोडरिया ने कहा कि आपदा में मारे गए मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि वह होगी जब तमाम यात्री और स्थानीय लोग आस पास गंदगी नही फैलाएंगे तथा केदारनाथ व आस पास के क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित नही करेंगे,वहीं टिहरी क्षेत्र के डागर पट्टी निवासी मनोज नेगी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को मानसून के आस पास और भी ज्यादा सक्रिय तरीके से कार्य करना चाहिए ताकि यात्रियों से लेकर स्थानीय निवासियों को कोई परेशानी न हो । श्रदांजलि सदेने वालो में मुकेन्द्र सिंह नेगी,बिजेंद्र सिंह जयाड़ा,दिगम्बर सिंह नेगी,अनिल सिंह, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article