Menu
#Mumbai

कोटद्वार में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 22 लोग बाल-बाल बचे

कोटद्वार जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील के एकेश्वर रोड पर जीएमओयू की हिमगिरि बस की दूसरे बस से भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टकराने से दर्जनों कई घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वहीं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 नव, 2023
कोटद्वार में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 22 लोग बाल-बाल बचे

कोटद्वार

जनपद पौड़ी के सतपुली तहसील के एकेश्वर रोड पर जीएमओयू की हिमगिरि बस की दूसरे बस से भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टकराने से दर्जनों कई घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वहीं सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

गौर हो कि पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।आए दिन हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। पुलिस की सक्रियता के बाद भी सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है वहीं पौड़ी के सतपुली एकेश्वर रोड पर दो बसों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से सतपुली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सतपुली कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Tagged:
Share This Article