Menu
#News

मथुरा वृंदावन में स्थित एक होटल परिसर में बने पैंट्री और स्टोर रूम में वीरवार तड़के आग लगने से दो कर्मचारियों की जलकर मौत.

आग तड़के उसी से सटे पैंट्री और स्टोर रूम में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने पर एक कर्मचारी वहां से भाग गया, जबकि तीन अन्य गहरी नींद में होने के कारण समय रहते उठ न सके। इनमें से दो कर्मचारियों की मौके पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 नव, 2022
मथुरा वृंदावन में स्थित एक होटल परिसर में बने पैंट्री और स्टोर रूम में वीरवार तड़के आग लगने से दो कर्मचारियों की जलकर मौत.

आग तड़के उसी से सटे पैंट्री और स्टोर रूम में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

आग लगने पर एक कर्मचारी वहां से भाग गया, जबकि तीन अन्य गहरी नींद में होने के कारण समय रहते उठ न सके।

इनमें से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे कर्मचारी को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उ

अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग को न बुझाया जाता और लपटें होटल की इमारत तक पहुंच जातीं तो जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी।

त्योहारी मौसम होने के कारण तीन मंजिला होटल के सभी 25 कमरों में लोग ठहरे हुए थे।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, मगर प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते पैंट्री रूम में आग भड़की और फिर आसपास फैलती चली गई।

इस  घटना की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस ने हादसे में मारे गए कर्मचारियों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

 

Tagged:
Share This Article