Menu
#Destinations

डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने शातिर 2 वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज,कल्याणपुर,सितारगंज क्षेत्र से गिरप्तार किया है. एसटीएफ की टीम ने तस्करों से करीब 7 किलो 820 ग्राम का हाथी दांत बरामद किया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ है. एसटीएफ इस मामले के दूसरे पहलुओं की गहनता से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मई, 2026
डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने शातिर 2 वन्य जीव तस्करों को बराकोली रेंज,कल्याणपुर,सितारगंज क्षेत्र से गिरप्तार किया है. एसटीएफ की टीम ने तस्करों से करीब 7 किलो 820 ग्राम का हाथी दांत बरामद किया है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ है. एसटीएफ इस मामले के दूसरे पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

एसएसपी एसटीएफ ने अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में शामिल प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये. इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊ यूनिट ने बीती देर रात जनपद उधाम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से 2 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद हाथी दांत (जिनकी लम्बाई 03 फिट, 03 इंच लगभग, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम लगभग) बरामद कर संलिप्त 02 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया गया उत्तराखंड एसटीएफ को मैनुवली सूचना मिली थी कि सितारगंज क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं के अंगो और हाथी दांत की अवैध तस्करी हो रही है. जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ ने अपने स्थानीय सूत्रों से मैनुअली डेवलप किया. जिस पर कल रात मे बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर, सितारगंज मे कुमाऊ STF और वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 1 हाथी दांत बरामद हुआ. हाथी दांत और हाथी के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है. इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है.

पकड़े गए तस्कर के खिलाफ बराकोली रेंज में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है. इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी.

Tagged:
Share This Article