Menu
#अंतराष्ट्रीय

दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए दो पर्यटकों को गूगल मैप्स पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना पड़ा भारी:

दिल्ली से जोशीमठ घूमने गए दो पर्यटकों को गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना पड़ा भारी दोनों पर्यटक विष्णुप्रयाग जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन गूगल मैप्स ने उन्हे एक शॉर्टकट रास्ता भी बता दिया जहां पैदल ही जया जा सकता हैं । अब मैप ने जो रास्ता बताया उसी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 फ़र, 2023
दिल्ली से उत्तराखंड घूमने आए दो पर्यटकों को गूगल मैप्स पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना पड़ा भारी:

दिल्ली से जोशीमठ घूमने गए दो पर्यटकों को गूगल मैप्स का इस्तेमाल करना पड़ा भारी दोनों पर्यटक विष्णुप्रयाग जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन गूगल मैप्स ने उन्हे एक शॉर्टकट रास्ता भी बता दिया जहां पैदल ही जया जा सकता हैं ।

अब मैप ने जो रास्ता बताया उसी दिशा में ये पर्यटक चलते रहे लेकिन वहां जाकर पता चला की पुल टूटा हुआ हैं, और दूसरी पार जाने का कोई रास्ता नहीं हैं।

जब जाने का प्रयास किया तो दोनों ही पर्यटक पहाड़ से गिर गए और फिर कई घंटों बाद उनका रेस्क्यू हुआ।

आखिर इन पर्यटकों के साथ क्या हुआ था:

बताया जा रहा हैं कि दिल्ली से दीपिका और अमित उत्तराखंड घूमने के लिए निकले थे वे वहां पहुँच भी गए थे लेकिन कई जगह घूमे भी लेकिन बुधवार को दोनों ने प्लान बनाया कि जोशीमठ के विष्णुप्रयाग जाया जाएगा।

उस समय गूगल मैप्स ने उन्हे बताया कि अगर पैदल हैं जाया जाएगा तो कम समय में विष्णुप्रयाग तक पहुँच जाएंगे।

गुगल मैप्स ने कोई शॉर्टकट रास्ता बताया और दोनों ही पर्यटक उस दिशा में आगे बढ़ गए।

इस बात पर उन्हे अहसास ही नहीं हुआ कि विष्णुप्रयाग वाला पुल दो साल पहले खराब मौसम में टूट गया था, ऐसे में जब दोनों दीपिका और अमित विष्णुप्रयाग के पास पहुंचे तो उनका संतुलन बिगड़ा और वो नदी किनारे फंस गए।

रेस्क्यू कैसे किया गया:

इसके बाद करीब दोपहर में 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में पता चला और उन्होने तुरंत एनडीआरएफ और पुलिस को सूचना दी और सूचना के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब तीन घंटे बाद दोनों ही पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यहां ये समझना जरूरी हैं कि इस मौसम में नदी में उतर किसी का भी रेस्क्यू करना मुश्किल कम है।

पानी बर्फ से भी ज्यादा ठंडा रहता हैं और ऐसे में तमाम तरह कि चुनौतियां खड़ी रहती हैं, लेकिन टीम ने समय रहते इस दोनों पर्यटकों को बचा लिया और फिर स्थानीय लोगों ने भी उनकी पूरी मदद की।

 

Tagged:
Share This Article