Menu
#Mumbai

होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे

रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 मा, 2023
होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे

रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे।

उधर, रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें- महिला ने दो बच्चों के साथ किया सुसाइड, घर के अंदर मिले शव

परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के  साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

 

Tagged:
Share This Article