Menu
#News

उधमपुर: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा; बस और पिकअप की टक्कर में CRPF जवान समेत 4 की मौत, कई घायल.

उधमपुर/जम्मू (27 जनवरी 2026): जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर खैरी इलाके के पास एक यात्री बस, टाटा पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान समेत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जन, 2026
उधमपुर: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा; बस और पिकअप की टक्कर में CRPF जवान समेत 4 की मौत, कई घायल.

उधमपुर/जम्मू (27 जनवरी 2026): जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर खैरी इलाके के पास एक यात्री बस, टाटा पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

डोडा से जम्मू जा रही थी बस प्राप्त जानकारी के अनुसार,  बस डोडा से जम्मू की ओर जा रही थी। जैसे ही बस उधमपुर के खैरी इलाके में पहुंची, उसकी टक्कर एक टाटा पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

CRPF अधिकारी ने दी जानकारी मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ 137 बटालियन के सेकंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया, “श्रीनगर की तरफ माइलस्टोन 68 पर यह हादसा हुआ है। बस और पिकअप ट्रक की टक्कर में सीआरपीएफ की 52 बटालियन के एक जवान समेत कुल 4 लोगों की जान गई है। शवों को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है।”

जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

 

Tagged:
Share This Article