Menu
#News

उत्तराखंड में बेरोजगारी बढती जा रही है नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा

उत्तराखंड में बेरोजगारी बढती जा रही है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने हाल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 जन, 2023

उत्तराखंड में बेरोजगारी बढती जा रही है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने हाल ही में बेरोजगारी दर के आंकड़ों में खुलासा हुआ है।आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की 0.9 फीसदी और सबसे अधिक हरियाणा की (37.4 फीसदी) आंकी गई है।

 

सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 प्रतिशत रही। जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 प्रतिशत आंकी गई।

 

Tagged:
Share This Article