Menu
#अंतराष्ट्रीय

“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सात अक्तूबर को उत्तराखंड दौरा”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय आएंगे। मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अक्ट, 2023
“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सात अक्तूबर को उत्तराखंड दौरा”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय आएंगे।

मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन की नब्ज टटोलेंगे।

भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चों के साथ हो सकती है।

दूसरी बैठक संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रस्तावित है और तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी।

बैठक करने के बाद शाह आठ बजे रात्रिभोज कर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रदेश सरकार को शाह के दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।

इधर, दौरा तय होते ही भाजपा प्रदेश संगठन शाह के स्वागत की तैयारियों में जुट गया।

जानकारी के अनुसार, दो प्रमुख कार्यक्रमों से फारिग होने के बाद शाह शाम पौने पांच बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

यहां उनकी पार्टी पदाधिकारियों के साथ तीन अलग बैठकें रखी गईं हैं।

पार्टी ने बैठकों का प्रस्तावित कार्यक्रम बनाकर गृह मंत्री के कार्यालय को भेज दिया है।

अमित शाह अपने इस एक दिवसीय दौरे में तीन घंटे की चर्चा के दौरान जहां प्रदेश संगठन की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखेंगे, वहीं चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का मंत्र भी देंगे।

इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Tagged:
Share This Article