Menu
#News

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज पंतनगर से जयपुर होते हुए अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो हवाई सेवा किया उद्घाटन

Union Minister of State for Defense Ajay Bhatt today inaugurated Indigo air service from Pantnagar to Jaipur going to Ahmedabad पंतनगर-रिर्पोटर– मुकेश कुमार: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज पंतनगर से जयपुर होते हुए अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो हवाई सेवा का उद्घाटन किया और जयपुर जाने वाले यात्रियों से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 मा, 2023

Union Minister of State for Defense Ajay Bhatt today inaugurated Indigo air service from Pantnagar to Jaipur going to Ahmedabad

पंतनगर-रिर्पोटर– मुकेश कुमार: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज पंतनगर से जयपुर होते हुए अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो हवाई सेवा का उद्घाटन किया और जयपुर जाने वाले यात्रियों से मुलाकात की।यह हवाई सेवा रोजाना चलेगी और हवाई सेवा के पहले दिन 27 यात्रियों ने जयपुर के लिए उड़ान भरी।

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे है।इस एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिल सके इसके लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लगातार कयावद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कारवाई अंतिम चरण पर है।उन्होंने पंतनगर से जयपुर के लिए शुरू हुई फ्लाइट सेवा को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को तो प्रोत्साहन मिलेगा ही साथ ही यहां के लोगों को विभिन्न माध्यमों से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Tagged:
Share This Article