Menu
#अंतराष्ट्रीय

नैनी झील में मिला अज्ञात महिला का शव

सरोवर नगरी नैनीताल की झील में डूब कर जान देने वालों का सिलसिला जारी है। यहाँ बता दें कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। वही आज सवेरे कुछ राहगीरों ने एक महिला का शव नयना देवी मंदिर झील के पास उतरता देखा। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 जून, 2022
नैनी झील में मिला अज्ञात महिला का शव

सरोवर नगरी नैनीताल की झील में डूब कर जान देने वालों का सिलसिला जारी है। यहाँ बता दें कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। वही आज सवेरे कुछ राहगीरों ने एक महिला का शव नयना देवी मंदिर झील के पास उतरता देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। महिला शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से महिला के शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।

मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह ने बताया नयना देवी मंदिर के पास महिला का शव मिला है। अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जाँच कर रही है पता लगाया जा रहा है किस महिला का शव है।

Tagged:
Share This Article