Menu
#News

UP: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

गजरौला, अमरोहा: टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता और लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार गजरौला थाना क्षेत्र के चौपला चौराहा ओवरब्रिज से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मई, 2025
UP: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

गजरौला, अमरोहा: टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता और लोकप्रिय सिंगर पवनदीप राजन एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार गजरौला थाना क्षेत्र के चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय हाईवे किनारे खड़े एक कैंटर में पीछे से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में पवनदीप के साथ मौजूद साथी अजय मेहरा और कार चालक राहुल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों की सलाह पर तीनों को डिडौली हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें नोएडा शिफ्ट कर दिया गया।पवनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हुआ है और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के पीछे चालक को नींद की झपकी आना प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

चंपावत (उत्तराखंड) निवासी पवनदीप राजन, सुरेश राजन के पुत्र हैं और इंडियन आइडल 12 में अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत चुके हैं।घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे को लेकर तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tagged:
Share This Article