Menu
#Mumbai

सुशीला तिवारी अस्पताल में वेतन न मिलने से उपनल कर्मचारियों का हंगामा, भीख मांगकर किया प्रदर्शन

कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 659 उपनल कर्मचारी पिछले 6 महीने से वेतन न मिलने से बेहद नाराज़ हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने बुधवार (20 अगस्त) को प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के कार्यालय के बाहर धरना दिया …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 अग, 2025
सुशीला तिवारी अस्पताल में वेतन न मिलने से उपनल कर्मचारियों का हंगामा, भीख मांगकर किया प्रदर्शन

कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 659 उपनल कर्मचारी पिछले 6 महीने से वेतन न मिलने से बेहद नाराज़ हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने बुधवार (20 अगस्त) को प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के कार्यालय के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाज़ी की।

बुधवार 20 अगस्त को उपनल कर्मचारी प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उपनल कर्मचारी ने भीख मांग कर प्रदर्शन भी किया. उपनल कर्मचारियों का हंगामा बढ़ता देख राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी भी उनको आश्वासन देने की कोशिश की, लेकिन हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे.

कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले 6 महीना से उनका वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है. घर में खाने को राशन नहीं है. बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं हो पाई है. यहां तक की किराए में रहने वाले कर्मचारियों को मकान मालिक कमरे भी खाली करवा रहे हैं.

कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. ऐसे में अब डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Tagged:
Share This Article