Menu
#News

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर.

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर तैयार की गई अंतिम मेरिट सूची में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर एकांश ढुल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 मा, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर.

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर तैयार की गई अंतिम मेरिट सूची में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर एकांश ढुल रहे।

 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

आयोग के अनुसार कुल 958 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच पूरी हुई। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम सूची तैयार की गई है।

आयोग ने यह भी बताया कि 348 अभ्यर्थियों का चयन फिलहाल अस्थायी रूप से रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा दो अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।

श्रेणी के अनुसार चयनित उम्मीदवार

  • सामान्य वर्ग – 317

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 104

  • अन्य पिछड़ा वर्ग – 306

  • अनुसूचित जाति – 158

  • अनुसूचित जनजाति – 73

  • कुल चयनित – 958

शीर्ष 20 अभ्यर्थियों की सूची

  1. अनुज अग्निहोत्री

  2. राजेश्वरी सुवे एम

  3. एकांश ढुल

  4. राघव झुनझुनवाला

  5. ईशान भटनागर

  6. जिनिया अरोड़ा

  7. ए आर राजा मोहिद्दीन

  8. पक्षल सेक्रेटरी

  9. आस्था जैन

  10. उज्ज्वल प्रियांक

  11. यशस्वी राज वर्धन

  12. अक्षित भारद्वाज

  13. अनन्या शर्मा

  14. सुरभि यादव

  15. सिमरनदीप कौर

  16. मोनिका श्रीवास्तव

  17. चितवन जैन

  18. श्रुति आर

  19. निसार दिशांत अमृतलाल

  20. रवि राज

कुल रिक्तियों का विवरण

सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इनमें विभिन्न सेवाओं के लिए पद इस प्रकार हैं:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा – 180 पद

  • भारतीय विदेश सेवा – 55 पद

  • भारतीय पुलिस सेवा – 150 पद

  • केंद्रीय सेवाएं समूह ‘ए’ – 507 पद

  • केंद्रीय सेवाएं समूह ‘बी’ – 195 पद

इन रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 446, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 104, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 306, अनुसूचित जाति के लिए 158 और अनुसूचित जनजाति के लिए 73 पद निर्धारित किए गए हैं।

इसके अलावा दिव्यांग श्रेणी के लिए भी 42 पद आरक्षित किए गए हैं। आयोग के अनुसार उम्मीदवारों के अंक परिणाम जारी होने की तारीख से लगभग 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Tagged:
Share This Article