Menu
#News

चम्बा क्षेत्रान्तर्गत कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन, शव बरामद।

टिहरी – चम्बा क्षेत्रान्तर्गत कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद। आज पुलिस थाना चम्बा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चम्बा क्षेत्र में कद्दूखाल के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 मई, 2024
चम्बा क्षेत्रान्तर्गत कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन, शव बरामद।

टिहरी – चम्बा क्षेत्रान्तर्गत कद्दूखाल के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

आज पुलिस थाना चम्बा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चम्बा क्षेत्र में कद्दूखाल के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राकेश रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त यूटिलिटी वाहन चम्बा से धनोल्टी की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें सिर्फ वाहन चालक ही था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर द्वारा रोप के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

व्यक्ति का नाम :-सुमन s/o वीरेंद्र सिंह निवासी चंबा

Tagged:
Share This Article