Menu
#Destinations

कालसी के पास गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी,

विकासनगर (देहरादून): विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालसी तहसील क्षेत्र के गांगरो के पास वायाधार नामक स्थान पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 फ़र, 2026
कालसी के पास गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी,

विकासनगर (देहरादून): विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालसी तहसील क्षेत्र के गांगरो के पास वायाधार नामक स्थान पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी वाहन गागंरोऊ गांव से सवारियों को लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में गांगरो निवासी लूसो देवी (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल विकासनगर पहुंचाया गया। फिलहाल पांच घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है, जिनकी हालत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वाहन ग्राम चिटाड़ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था, तभी वायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Tagged:
Share This Article