Menu
#News

उत्तरप्रदेश: गोंडा जनपद में नवाबगंज कस्बे के संचरही में सोमवार को एक आतिशबाज के मकान में हुये विस्फोट से जमींदोज, एक की मौत.

इस जानकारी के अनुसार संचरही मोहल्ले के रहने वाले आतिशबाज इब्राहिम के मकान में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे उसका मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर इब्राहिम की मां निशा की मृत्यु हो गयी, जबकि वह स्वयं बुरी तरह घायल हो गया। निशा की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अक्ट, 2022
उत्तरप्रदेश: गोंडा जनपद में नवाबगंज कस्बे के संचरही में सोमवार को एक आतिशबाज के मकान में हुये विस्फोट से जमींदोज, एक की मौत.

इस जानकारी के अनुसार संचरही मोहल्ले के रहने वाले आतिशबाज इब्राहिम के मकान में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया।

जिससे उसका मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर इब्राहिम की मां निशा की मृत्यु हो गयी, जबकि वह स्वयं बुरी तरह घायल हो गया।

निशा की उम्र 45 साल बताई जा रही है। अर्धचित्त अवस्था में उसे अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया है।

उन्होनें बताया कि मलबे में एक अन्य के दबे होने की आशंका है।

नगरपालिका से जेसीबी मंगवाकर मलबा हटवाया जा रहा है।

मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है।

 

Tagged:
Share This Article