Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

उत्तरप्रदेश: हापुड सिटी पुलिस के केवल 4 जांबाज जवानों ने एनकाउंटर में शातिर बदमाश को लंगड़ा कर किया गिरफ्तार.

जिसके कब्जे से चोरी की गई बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया है। जनपद हापुड़ की सिटी पुलिस ने मोदीनगर रोड जिला अस्पताल वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान के दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे बदमाश को रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश बाइक को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 अक्ट, 2022
उत्तरप्रदेश: हापुड सिटी पुलिस के केवल 4 जांबाज जवानों ने एनकाउंटर में शातिर बदमाश को लंगड़ा कर किया गिरफ्तार.

जिसके कब्जे से चोरी की गई बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहा बरामद किया गया है। जनपद हापुड़ की सिटी पुलिस ने मोदीनगर रोड जिला अस्पताल वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान के दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे बदमाश को रुकने का इशारा किया।

लेकिन बदमाश बाइक को रोकने की बजाय वहां से भाग खड़ा हुआ।

चेकिंग कर कर रहे उपनिरीक्षक जसवंत सिंह एवं राहुल कुमार तथा हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार एवं कांस्टेबल दीपक की केवल 4 सदस्यीय टीम ने गजब की जांबाजी दिखाते हुए बदमाश की घेराबंदी कर ली।

थाने लाकर जब बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर, नोएडा, गाजियाबाद, नई दिल्ली हापुड़ आदि के थानों में तकरीबन 129 मुकदमे दर्ज मिले हैं।

पुलिस ने बदमाश के पास से मिली बाइक की जब छानबीन की तो बिना नंबर की बाइक चोरी की निकली।

पुलिस ने घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

Tagged:
Share This Article