Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

उत्तरप्रदेश: जौनपुर में देर रात टूरिस्ट बसों कि टक्कर से महिला कि मौत, 18 लोग घायल.

इस घटना में पुलिस ने बताया कि जिले के जलालपुर के थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने आगे निकलने के लिए ओवरटेक कर रही टुरिस्ट बस बगल से टकरा गयी और इस टक्कर में एक महिला कि मौके पर मौत हो गयी। इस घटना में अन्य 18 लोग गंभीर रूप …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अक्ट, 2022
उत्तरप्रदेश: जौनपुर में देर रात टूरिस्ट  बसों कि टक्कर से महिला कि मौत, 18 लोग घायल.

इस घटना में पुलिस ने बताया कि जिले के जलालपुर के थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने आगे निकलने के लिए ओवरटेक कर रही टुरिस्ट बस बगल से टकरा गयी और इस टक्कर में एक महिला कि मौके पर मौत हो गयी।

इस घटना में अन्य 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, और अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  डॉ.संजय सिंह ने बताया कि टुरिस्ट बस के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया हैं।

पुलिस के अनुसार जौनपुर डिपो कि रोडवेज बस शुक्रवार कि रात को 9:15 बजे वाराणसी कि तरफ जा रही थी।

और तभी पीछे से तेज रफ्तार में सुल्तानपुर से आ रही एक टुरिस्ट बस ने रोडवेज बस को ओवेरटेक करने के प्रयास में साइड से टक्कर मारी थी।

जिससे कि रोडवेज बस का पिछल सीसी टूट गया था, जिसके बाद कि तेज आवाज आई और यात्रियों कि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला हैं।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और अस्पताल को दी गई।

रोडवेज बस में 30 लोग सवार थे जो जौनपुर से वाराणसी जा रहे थे।

वहीं टूरिस्ट बस में करीब 40 लोग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर से वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे।

जिसमें सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर निवासी जितेंद्र वर्मा की पत्नी उर्मिला देवी 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में अधिकांश टूरिस्ट बस के यात्री शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद सीएचसी रेहटी घायलों काे उपचार हेतु भिजवाया गया।

Tagged:
Share This Article