Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

उत्तरप्रदेश: योगी आदित्‍यनाथ सरकार गौ तस्‍करों के खिलाफ बेहद सख्‍त.

इसी कड़ी में गाजियाबाद के लोनी में मुठभेड़ में पुलिस ने गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली गो तस्कर इरशाद उर्फ सोनू के पैर में लगी है। खास बात ये रही कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने इरशाद बोलने लगा ‘गाय हमारी माता है। चिरोड़ी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अक्ट, 2022
उत्तरप्रदेश: योगी आदित्‍यनाथ सरकार गौ तस्‍करों के खिलाफ बेहद सख्‍त.

इसी कड़ी में गाजियाबाद के लोनी में मुठभेड़ में पुलिस ने गो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के दौरान गोली गो तस्कर इरशाद उर्फ सोनू के पैर में लगी है।

खास बात ये रही कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने इरशाद बोलने लगा ‘गाय हमारी माता है।

चिरोड़ी रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो उसने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी तो वो जमीन पर गिर गया।

तो उसकी पहचान इरशाद उर्फ सोनू के रूप में हुई।

वहीं एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार इरशाद पुलिस के सामने गिड़गिड़ते हुए बोल रहा है ‘गाय हमारी माता है’।

इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली। ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ छह से ज्यादा केस दर्ज हैं।

इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक मिली है।

आरोपी बागपत जिले में बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव सिक्का इदरीशपुर का रहने वाला है।

इसके खिलाफ थाना साहिबाबाद और लोनी में छह मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी से पूछताछ कर अहम जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Tagged:
Share This Article