Menu
#मनोरंजन

उत्तराखंड : हज पर जा सकेंगे 1152 लोग, 11 लोगों को अभी करना होगा इंतजार

उत्तराखंड : हज पर जा सकेंगे 1152 लोग, 11 लोगों को अभी करना होगा इंतजार ब्रेकिंग : उत्तराखंड- हज यात्रा के लिए इतने आवेदकों हज यात्रियों का चयन! ये प्रतीक्षा में.. रूड़की से संवाददाता रागिब नसीम : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहम्मद अहसान हज अधिकारी उत्तराखंड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 जन, 2024
उत्तराखंड : हज पर जा सकेंगे 1152 लोग, 11 लोगों को अभी करना होगा इंतजार

उत्तराखंड : हज पर जा सकेंगे 1152 लोग, 11 लोगों को अभी करना होगा इंतजार

ब्रेकिंग : उत्तराखंड- हज यात्रा के लिए इतने आवेदकों हज यात्रियों का चयन! ये प्रतीक्षा में..

रूड़की से संवाददाता रागिब नसीम : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहम्मद अहसान हज अधिकारी उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा बताया गया कि आज सोमवार को वर्ष 2024 हज यात्रा के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रेंडम डिजिटल चयन केंद्रीय कृत मोड में कुर्रा अन्दाजी की गई। उत्तराखंड राज्य से हज यात्रा के लिए 1163 आवेदकों में से 11 52 हज यात्रियों का चयन कर लिया गया है। शेष 11 हज आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

आपको बता दे कि जिन हज आवेदकों का चयन हुआ है उनको मैसेज के माध्यम से चयन की सूचना प्राप्त हो जाएगी. खतीब अहमद।अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा बताया गया कि प्रतीक्षा सूची के 11 हज आवेदकों को हज यात्रा पर भेजे जाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। उत्तराखंड राज्य से कोई भी हज आवेदक इस वर्ष हज यात्रा से वंचित नहीं रहेगा।

चयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हज कमिटी आफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in
से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article