Menu
#उत्तरप्रदेश

उत्तराखंड: चमोली के थराली में भूस्खलन की चपेट में आने से, 4 लोगो की मौत.

जमींदोज हुए इन दो मकानों में एक मकान में कोई नहीं रह रहा था। जबकि दूसरे मकान में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगो की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अक्ट, 2022
उत्तराखंड: चमोली के थराली में भूस्खलन की चपेट में आने से, 4 लोगो की मौत.

जमींदोज हुए इन दो मकानों में एक मकान में कोई नहीं रह रहा था।

जबकि दूसरे मकान में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया।

सुबह तड़के एसडीआरएफ़ की टीम भी राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची, मलबे में दबे परिवार के 5 लोगो मे से 4 लोगो की मौत हो चुकी है।

जबकि एक अन्य गंभीर घायल है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

बताया जा रहा है कि उक्त परिवार के कुछ सदस्य दिवाली मनाने के लिए देहरादून से घर आये हुए थे।

वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का ठीकरा शासन प्रशासन पर फोड़ते हुए कहा कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की सूचना और विस्थापन की मांग लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी।

एक वर्ष से भी ज्यादा लंबे समय से भूस्खलन हो रहा था।

बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया गया जिसका नतीजा है।

कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए।

 

Tagged:
Share This Article