Menu
#ऋषिकेश

उत्तराखंड: देहरादून जिले में अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही.

दरअसल, जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने तहसील विकासनगर के अंतर्गत ग्राम विधोली के मैगी प्वाइंट स्थल पर कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध रूप …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 नव, 2022
उत्तराखंड: देहरादून जिले में अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही.

दरअसल, जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में शनिवार को उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने तहसील विकासनगर के अंतर्गत ग्राम विधोली के मैगी प्वाइंट स्थल पर कार्यवाही की गई।

इस दौरान अवैध रूप से निर्मित ढाबे एवं अस्थाई निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, अवैध खनन और परिवहन व अवैध अतिक्रमण पर नियमित निगरानी बनाए रखेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, किसी तरह की शिकायत क्षेत्र में नहीं आनी चाहिए, इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।

Tagged:
Share This Article