Menu
#Mumbai

उत्तराखंड:धराली आपदा प्रभावितों को पांच लाख की सहायता, मुख्यमंत्री धामी ने की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों के लिए दो अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी में आपदा के कारण जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अग, 2025
उत्तराखंड:धराली आपदा प्रभावितों को पांच लाख की सहायता, मुख्यमंत्री धामी ने की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों के लिए दो अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी में आपदा के कारण जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास और विस्थापन के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि इसलिए दी जा रही है ताकि इस कठिन और दुखद समय में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके और वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

धराली गांव के दीर्घकालिक विकास और पुनर्निर्माण को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित ग्रामवासियों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार और स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए एक तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा भी की है। यह समिति सचिव राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है और इसे एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी।

समिति का मुख्य उद्देश्य धराली गांव के भविष्य के लिए एक व्यापक, दीर्घकालिक और प्रभावी नीति का खाका तैयार करना है। इस नीति के माध्यम से न केवल स्थानीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी बल्कि उनकी आजीविका के स्थायी साधन भी विकसित किए जाएंगे। यह पहल इस बात को दर्शाती है कि राज्य सरकार तत्काल राहत के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास और पुनर्निर्माण को लेकर भी गंभीर है।

 

Tagged:
Share This Article