Menu
#Mumbai

उत्तराखंड बजट सत्र: भराड़ीसैंण विधानसभा में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू,

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में पहुंच गए हैं। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मा, 2026
उत्तराखंड बजट सत्र: भराड़ीसैंण विधानसभा में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू,

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में पहुंच गए हैं।

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जितनी भी चर्चा करना चाहता है, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी और विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया है और सभी फैसले पारदर्शिता के साथ लिए गए हैं। इसलिए सरकार हर मुद्दे पर खुलकर चर्चा करने को तैयार है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और सवाल-जवाब होने की संभावना है। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े कई अहम विषयों पर भी बहस हो सकती है।

बजट सत्र से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पर सभी की नजर बनी हुई है। सदन की कार्यवाही से जुड़े पल-पल के अपडेट सामने आ रहे हैं।

Tagged:
Share This Article