Menu
#Mumbai

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: शिक्षा, आवास और समाज कल्याण से जुड़े सात प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में सात अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें शिक्षा, समाज कल्याण और आवास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। बैठक में शिक्षा विभाग के दो प्रस्ताव पारित हुए, जिनसे राज्य के शिक्षा ढांचे को मजबूत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 सित, 2025
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: शिक्षा, आवास और समाज कल्याण से जुड़े सात प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में सात अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें शिक्षा, समाज कल्याण और आवास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।

बैठक में शिक्षा विभाग के दो प्रस्ताव पारित हुए, जिनसे राज्य के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) से संबंधित प्रस्ताव में यह तय किया गया कि निर्माण पर आने वाला अतिरिक्त व्ययभार अब राज्य सरकार वहन करेगी। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग से जुड़े एक प्रस्ताव के तहत दिव्यांगजन से विवाह करने वाले दंपतियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ा दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और दिव्यांगजनों के सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और हर वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही है। कैबिनेट के ये निर्णय शिक्षा, आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Tagged:
Share This Article