Menu
#Mumbai

नहीं रहे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ने से अचानक उनकी मृत्यु हो गई। चंदन राम दास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2023
नहीं रहे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

देहरादून।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ने से अचानक उनकी मृत्यु हो गई। चंदन राम दास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

 

आपको बता दें इस दौरान मुलाकात करने जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी अस्पताल पहुंचे थे। दरअसल चंदन राम दास का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उन्हें लंबे समय से अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दी थी, आज उनकी पुनः तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया है। प्रदेश में शोक की लहर है।

 

 

Tagged:
Share This Article