Menu
#Mumbai

उत्तराखंड: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान; HNB गढ़वाल विवि के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, तैयारियां शुरू.

श्रीनगर गढ़वाल (5 फरवरी 2026): देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । सीडीएस के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 फ़र, 2026
उत्तराखंड: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान; HNB गढ़वाल विवि के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, तैयारियां शुरू.

श्रीनगर गढ़वाल (5 फरवरी 2026): देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । सीडीएस के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कुलपति ने ली बैठक, कमेटियों का गठन सीडीएस के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई रूपरेखा तैयार: बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई जिम्मेदारियां सौंपी: कार्यक्रम के सफल और सुचारु संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न समितियों का गठन किया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तैयारी बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस-उज-जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) प्रो. ओपी गुसांई, चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार और जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

 

 

Tagged:
Share This Article