Menu
#Mumbai

उत्तराखंड : बदला मौसम, देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 मई, 2025
उत्तराखंड : बदला मौसम, देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पांच मई तक प्रदेश में तेज हवाएं (50 किमी प्रति घंटा तक) चलने और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। विशेष रूप से देहरादून, मसूरी, नैनीताल, टिहरी और अन्य पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं।

चारधाम यात्रियों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य लें और पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखें। मौसम की स्थिति के अनुसार पहाड़ी इलाकों में ठंड में फिर से इजाफा हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, “पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश कुछ स्थानों पर परेशानी का कारण बन सकती हैं। लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की आवश्यकता है।”

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को भी मौसम के इस बदले मिजाज के मद्देनजर जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Tagged:
Share This Article