Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड: लालकुआं से घर को जा रहे युवक पर नशेड़ियों ने किया धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से जख्मी, राहगीरो द्वारा किया अस्पताल में भर्ती:

राहगीरों ने उसे तत्काल ही उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटना की मौखिक जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। बताते चलें कि लालकुआं मैन बजार स्थित एक किराने की दुकान …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 25 अप्र, 2023
उत्तराखंड: लालकुआं से घर को जा रहे युवक पर नशेड़ियों ने किया धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से जख्मी, राहगीरो द्वारा किया अस्पताल में भर्ती:

राहगीरों ने उसे तत्काल ही उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटना की मौखिक जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

फिलहाल मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।

बताते चलें कि लालकुआं मैन बजार स्थित एक किराने की दुकान पर काम कर अपने घर को जा रहे युवक राहुल कुमार एवं उसके भाई पर अज्ञात नशेड़ी किस्म के युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में राहुल बुरी तरह से घायल हो गया।

जिसके सिर में गम्भीर चोटें आई हैं, घायल राहुल को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल भेजा गया।

इधर पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस की 112 सेवा को दे दी है।

फिलहाल पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक कोई तहरीर कोतवाली लालकुआँ में नहीं दी गई है।

Tagged:
Share This Article