Menu
#अल्मोड़ा

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में किसान नेता की गोली मारकर की हत्या, फायरिंग के बाद हमलावर मौके पर फरार.

इसी बीच यहां दो बाइकों से पहुंचे। हमलावरों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे। हमलावरों ने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे महल सिंह को गोली मार दी, हमलावरों ने पांच राउंड फायर किया। इस फायरिंग में महल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फायरिंग …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अक्ट, 2022
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में किसान नेता की गोली मारकर की हत्या, फायरिंग के बाद हमलावर मौके पर फरार.

इसी बीच यहां दो बाइकों से पहुंचे। हमलावरों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे।

हमलावरों ने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे महल सिंह को गोली मार दी, हमलावरों ने पांच राउंड फायर किया।

इस फायरिंग में महल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल कर आए तो उन्होंने महल सिंह को जमीन पर गिरा पाया।

आनन फानन में परिजनों ने महल सिंह को अस्पताल पहुंचाया परन्तु डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।

महल सिंह कांग्रेस की पृष्ठभूमि से जुड़े थे। इसके साथ ही वो इलाके के दमदार किसान नेता के तौर पर भी पहचाने जाते थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर उनके समर्थकों का बड़ा हुजूम इकट्ठा होने लगा है।

वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है और घटना की छानबीन कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

 

Tagged:
Share This Article