Menu
#अंतराष्ट्रीय

आज सदन में पेश करेगी उत्तराखंड सरकार इतने करोड़ का बजट:

ये सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट आज पेश होगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मा, 2023
आज सदन में पेश करेगी उत्तराखंड सरकार इतने करोड़ का बजट:

ये सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।

भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का बजट आज पेश होगा।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर दो बजे बजट पेश करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है।

प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है।

इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे।

संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है।

बताया जा रहा है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अगले दिन का एजेंडा तय किया गया है।

16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी।

यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा।

 

Tagged:
Share This Article