Menu
#Mumbai

Uttarakhand: देश का पहला राज्य बनेगा जहां डाक के माध्यम से मरीजों को मिलेगी मुफ्त दवा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। राज्य के सभी 95 ब्लॉकों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को जांच, इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जून, 2026
Uttarakhand: देश का पहला राज्य बनेगा जहां डाक के माध्यम से मरीजों को मिलेगी मुफ्त दवा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। राज्य के सभी 95 ब्लॉकों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को जांच, इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इन स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों की जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि मरीजों को दवाएं डाक के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पहल के साथ उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मरीजों को घर बैठे मुफ्त दवा उपलब्ध कराने की योजना लागू होगी।

सरकार का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज और दवाओं के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।

स्वास्थ्य शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी के साथ विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श की सुविधा दी जाएगी। योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article