Menu
#कानपुर

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के समीप देर रात एक कार यूके 05 टीए 3501 खाई में समाई, दो लोगों की मौत.

लोगों ने अमतडी से कुछ दूर कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कार के पास दो शव पड़े हुए मिले। एसएसबी की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 नव, 2022
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के समीप देर रात एक कार यूके 05 टीए 3501 खाई में समाई, दो लोगों की मौत.

लोगों ने अमतडी से कुछ दूर कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कार के पास दो शव पड़े हुए मिले।

एसएसबी की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी डंबर राम 45 पुत्र शेर राम के रूप में हुई है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट कर रहे थे।

घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना देर रात की है।

माना जा रहा है कि शव रात भर मौके पर पड़े रहे।

Tagged:
Share This Article