Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से एक की मौत.

इस जानकारी के मुताबिक कोलकाता से 14 पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आया है। पर्यटकों का दल दो अलग-अलग राफ्ट में सवार हुआ। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी से रवाना हुए। तभी शिवपुरी से आगे मुनि की रेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अक्ट, 2022
उत्तराखंड: ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से एक की मौत.

इस जानकारी के मुताबिक कोलकाता से 14 पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आया है।

पर्यटकों का दल दो अलग-अलग राफ्ट में सवार हुआ। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी से रवाना हुए।

तभी शिवपुरी से आगे मुनि की रेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट गई।

राफ्ट के साथ चल रही एक अन्य कयाक के गाइड की मदद से सभी पर्यटकों को बाहर निकाला गया।

एक पर्यटक शुभाशीष बर्मन के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वो बेहोश हो गए।

उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुभाशीष बर्मन उम्र 62 वर्ष निवासी विद्यासागर रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल यहां अपनी पत्नी और दो बेटियों समेत अपने मित्रों के साथ घूमने आए थे।

राफ्ट पलटने की सूचना मिलते ही टिहरी जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे।

जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली।

साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी ने बताया कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

Tagged:
Share This Article