Menu
#घटना

उत्तराखंड: कई कांग्रेसी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Uttarakhand: Many Congress leaders joined BJP देहरादून। जनपद चमोली में कांग्रेस के कई दिग्गजों ओर वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। लंबे समय से चमोली जनपद से कई दिग्गजों की कांग्रेस में।शामिल होने की अटकलें खत्म हुई और कांग्रेस के आधे दर्जन दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा। बड़ी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 सित, 2022
उत्तराखंड: कई कांग्रेसी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Uttarakhand: Many Congress leaders joined BJP

देहरादून। जनपद चमोली में कांग्रेस के कई दिग्गजों ओर वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।
लंबे समय से चमोली जनपद से कई दिग्गजों की कांग्रेस में।शामिल होने की अटकलें खत्म हुई और कांग्रेस के आधे दर्जन दिग्गजों ने भाजपा का दामन थामा।

बड़ी ख़बर: अंकिता भंडारी मामले में पुलिस ने किया खुलासा

बताते चलें कि चमोली जनपद में कांग्रेस संगठन में अहम।पदों पर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ ब्लॉक प्रमुख दशोली/ भेषज संग के साथ जिला बार काउंसिल के पूर्व अद्ययक्ष रहे नन्दन सिंह बिष्ट।पूर्व प्रमुख दशोली भगत सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री के साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे कर्णप्रयाग विधान सभा के भुवन नौटियाल,पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग राजेन्द्र सगोई, कांग्रेस के पूर्व जिला अद्ययक्ष हरि सिंह रावत ने शुक्रवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के सामने भाजपा का दामन थामा।

Big News: दून हाइवे पर सड़क हादसे में सिपाही की मौत

पूर्व राज्य मंत्री भुवन नौटियाल का कहना है कि वर्तमान समय मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही है पूरा जीवन कांग्रेस को देने के बावजूद भी उनको महत्व नही दिया जा रहा है। और सुरक्षित भविष्य के लिए उन्होंने ऐसा निर्णय लिया।

वही पूर्व प्रमुख नन्दन सिंह बिष्ट का कहना है कि जनपद में कांग्रेस संगठन नही बल्कि 1 व्यक्ति की मनमानी चलती है जो अपने परिवार को आगे बढाने के में लगा है कार्यकर्ताओ को केवल पोस्टर बेनर चिपकाने के लिए रखे हैं कार्यकर्ताओ को कोई तवज्जु नही मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद चमोली में कांग्रेस कोई संगठन नही है एक आदमी सब चला रहा है। यही हालात रहे तो सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द भाजपा का दामन थामने को मजबूर होंगे।

Tagged:
Share This Article