Menu
#अल्मोड़ा

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर के किच्छा में दो दिन से लापता युवक की हत्या, शव को गौला नदी से किया बरामद.

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस युवक कि हत्या कहीं और कि गयी थी, और हत्या के बाद शव को गौला नदी में फेंक दिया गया हैं। इस युवक कि मौत के बाद स्वजनों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अक्ट, 2022
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर के किच्छा में दो दिन से लापता युवक की हत्या, शव को गौला नदी से किया बरामद.

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस युवक कि हत्या कहीं और कि गयी थी, और हत्या के बाद शव को गौला नदी में फेंक दिया गया हैं।

इस युवक कि मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है, और शम्भू उम्र 35 पुत्र सुशील दफ़ादार निवासी रेलवे कॉलोनी कीच्छा के थे।

जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार का गुजारा करते थे, और मंगलवार को वह घर से दोपहर में निकल गया था और शाम को जब घर लौट कर नहीं आया तो उसके परिवार वालों ने खोजबीन शुरू करी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

स्वजनों जंगल में उसकी खोजबीन कर रहे थे, और गुरुवार को सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल में घूम रहा था।

उसके भाई को गौला नदी के किनारे शव मिला और उसके शरीर में धारदार हथियार के निशान के साथ ही चेहरे पर चोट के निशान थे।

इस सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने जंगल में छानबीन की और युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हैं।

इस घटना में कुछ देर बाद डाग स्क्वाड भी पहुंचे और मौके पर साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।
स्वजनों में मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं, अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Tagged:
Share This Article